पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कोर्ट की अवमानना पर पुलिस ने अश्वनी मुंजाल एवं उसके साथियों को किया अरेस्टे
- Posted By: Tejyug News LIVE
- चंडीगढ़
- Updated: 3 April, 2024 12:54
- 238

चंडीगढ़
पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कोर्ट की अवमानना पर पुलिस ने अश्वनी मुंजाल एवं उसके साथियों को किया अरेस्टे
सुनील कुमार पांडेय
सेवानिवृत्त व्यक्ति अश्विनी कुमार मुंजल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मोर्चे (पी०जी०आई ज्वाइंट एक्शन कमेटी)के कारण संस्थान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके बाद संस्थान ने ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के लिए झूठे वादे करने वाले गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
कर्मचारियों की यूनियन ने भी ऐसी कार्रवाइयों की निंदा की, जो गुमराह करने वाली हैं और कर्मचारियों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशो की अवमानना कार्यवाही की ओर ले जा रही हैं।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने 05.02.2024 को सीडब्ल्यूपी-पीआईएल संख्या 24/2024 में हड़ताल आदि करने पर न्यायालय की अवमानना कार्यवाही में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार करने और उन पर आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
आज माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ के अनुसार सेवानिवृत्त व्यक्ति
अश्विनी कुमार मुंजल सहित 09 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।
Comments