बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्र भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है भाजपा-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा
- Posted By: Tejyug News LIVE
- चंडीगढ़
- Updated: 14 April, 2024 22:50
- 142

चंडीगढ़।
बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्र भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है भाजपा-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा
सुनील कुमार पांडेय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम करेगी। इसी कड़ी में आज 13 अप्रैल बैसाखी के दिन बाबा साहब की प्रतिमाओं और भवनों पर श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज अनुसूचित जाति मोर्चा चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अमित खेरवाल एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर भवन सेक्टर 37 चंडीगढ़ में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मलहोत्रा उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहब को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
Comments