बस्ती। बेबी डाल अस्पताल के बगल के 7 हैवेन कैफे एंड रेस्टोरेंट में युवक और युवतियों को दुनिया का ऐसा कोई भी नशीले पदार्थ नहीं जो उपलब्ध न करायरा जाता रहा हो। छापेमारी में जिस तरह नशीले पदार्थ बरामद हुआ उसे देख पुलिस भी चौंक गई। अगर मुखबिर ने इसकी जानकारी पुलिस को न दी होती तो न जाने अब तक कितने लड़के और लड़कियां नशे के आदी हो गए होते। तुकर्हिया निवासी सक्षम भारती पुत्र सुनील भारती, बाटा गली निवासी सुभम कन्नौजिया पुत्र सुरेंद्र कुमार कन्नौजिया और मो. आफताब पुत्र मो. ष्ष्मीम निवासी कम्हरिया थाना कलवारी नामक यह तीन समाज के दुष्मन मिलकर जिस तरह अवैध रुप से रेस्टोंरेंट की आड़ में हुक्का बार चले रहे है, उसने सभी को हैरान कर दिया। सबसे अधिक हैरान बच्चों के डाक्टर एनके श्रीवास्तव है। इन्हें नेता ही नहीं चला कि उनके अस्पताल के बगल में नशे का अवैध कारोबार भी होता है। आसपास के सभी लोगों को मालूम था, लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं था, यहां तक गवाह बनने को भी तैयार नहीं हुए। लड़के और लड़कियों को तंबाकू युक्त हुक्का पिलाया जाता रहा, मुखबिर ने कहा कि साहब अगर जल्दी करेगें तो पकड़े जाएगें। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे दरवाजा बंद मिला, जब दरवाजा खोलवाया गया तो अंदर हाल में धुआं उठ रहा था। खासबात यह है, कि नौजवानों को बर्बाद करने वाले तीनों नौजवान है। पुलिस को कमरे में कुछ लोग हुक्का पीते मिलें, जिसमें समीर पुत्र मो. शफीक निवासी मोहल्ला इटैलिया, लकी गुप्त पुत्र विजय कुमार गुप्त निवासी पानी की टंकी कटरा, साहिल चौधरी पुत्र हीरालाल चौधरी निवासी मकदूमपुर बनकटी, आदित्य चौधरी पुत्र राम सहाय निवासी जिगना, मुकेश चौधरी पुत्र ष्याम लाल चौधरी निवासी जिगना। हिकमतअली से पूछने पर बताया कि यहां पर काफी दिनों से हुक्का बार चल रहा है। तंबाकूयुक्त फलेवर पिलाया जाता है। स्टाफ के जरिए उपलब्ध कराया जाता है। हुक्का मालिक मो. आफताब माफी मांग रहा था, बताया कि प्रति व्यक्ति हुक्का पीने का पांव सौ से एक हजार लिया जाता। नशीले पदार्थ बरामद कर हुक्काबार मालिक व दो सहकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। जो नशीले पदार्थ बरामद किए गए, उनका नाम भी पहली बार सुना गया, ’15’ अवैध हुक्का स्टैंड सहित, ’66’ फ्लेवर्ड डिब्बा एक्सट्रीम, ’16’ अलफकीहा खाबो फ्लेवर डिब्बा, ’07’ अलफकिहा लुस आइस डिब्बा, ’67’ छोटे पाइप का पाउच, ’14’ डिबियाई स्पेशल अफजल पैकेट, ’14’ स्टारवॉकर रसीलापान पैकेट, ’07’ रॉयल स्मोकिंग सुपारी पैकेट, ’04’ ब्लू रेस्प ग्रेप आइस अफजल पैकेट, ’07’ लुस आइस अफजल पैकेट, ’01’ वाटरमेलन आइस अफजल पैकेट, ’07’ नाइट क्वीन रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’09’ व्हाइट रोज रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’14’ कीवी ब्लास्ट रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’26’ डबल मिंट रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’03’ अल अयान टू मिंट पैकेट, ’06’ अमेरिकन फ्रिजर फ्लेवर, ’07’ अलादीन ब्रेन फ्रिजर पैकेट, ’10’ फ्रूट बॉम्ब रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’12’ पिंक ग्वावा रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’01’ मालबेरा रॉयल स्मोकिंग पैकेट, ’01’ डिब्बा (प्रयोग किया हुआ) स्प्रिंग वाटर, ’01’ डिब्बा (प्रयोग किया हुआ) मैगी पान, कार्रवाई करने पालों में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद्र, उ0नि0 अजय सिंह, उ0नि0 सुरेंद्र प्रसाद, उ0नि0 आनस अख्तर थाना कोतवाली जनपद बस्ती। हे0का0 संदीप सिंह थाना कोतवाली जनपद बस्ती। का0 सौरभ सिंह, का0 अभिषेक वर्मा थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
- Loading weather...
- |
- Last Update 08 Jun, 05:15 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment