विधायकजी निकले बड़े अयाशबाज, प्लेन से करने आतंे अयाशी, केस दर्ज का आदेश

विधायकजी निकले बड़े अयाशबाज, प्लेन से करने आतंे अयाशी, केस दर्ज का आदेश

विधायकजी निकले बड़े अयाशबाज, प्लेन से करने आतंे अयाशी, केस दर्ज का आदेश

-विधायकजी को जब भी अयाशी करने का मन होता वह प्लेन पकड़कर लखनउ आते और कार से बस्ती, होटल में ठहरते और बारी-बारी कभी महिला तो कभी उसके भाई की नाबालिग लड़की को बुलाते

-अपने आप को मुंबई का विधायक कहने वाले विनोद पाटिल ने विधवा को मदद करने के लिए रेलवे स्टेशन रोड के एक होटल में बुलाया, मदद तो नहीं किया अलबत्ता रेप अवष्य कर दिया

-विधायकजी ने ना सिर्फ कई बार रेप किया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर विधवा को शारीरिक शोषण करता रहा

-पीड़ित विधवा की आवाज को पुलिस ने भी अनसुना कर दिया, अगर सुन लिया होता तो विधायकजी और उनका परिवार जेल में होते

-विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए विधवा की मदद करने वाली समाज सेविका और शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल दुर्गा प्रसाद उपाध्याय को आठ माह तक लड़ना पड़ा, तब जाकर कोर्ट ने विधायक विनोद पाटिल, पत्नी सुषमा पाटिल और उनके भाई धर्मराज पाटिल आदेश जारी किया

-विनोद ने महिला के भाई की नाबालिग लड़की के साथ में भी अनेक बार होटल में रेप किया

बस्ती। अभी तक हम लोग यह सुनते आ रहे थे, कि अयाशी करने के लिए लोग प्लेन मुंबई जाते हैं, लेकिन पहली बार सुना जा रहा है, कोई मुंबई से अयाशी के लिए प्लेन से बस्ती आ रहा है। वैसे भी माननीयों को ना जाने क्या-क्या कहा जाता हैं, लेकिन अब तो इन्हें अयाशबाज तक कहा जाने लगा हैं, कथित विधायकजी अयाशी करने के लिए प्लेन से बस्ती आतें है। ऐसा ही एक मामला एक दिन पहले सामने आया। अपने आपको मुंबई का विधायक बताने वाले विनोद पाटिल नामक व्यक्ति गांव में आतें हैं, और वह यह प्रचार करतें है, कि वह विधवा महिलाओं को सरकारी मदद दिलाना चाहते हैं, यह भी बतातें हैं, कि मुंबई में उनका बहुत बड़ा कारोबार हैं, जिसमें अधिकतर विधवा महिलाएं ही कार्य करती हैं, कथित विधायक के चमक धमक को देख, उनकी झांसे में गांव की एक विधवा और उसकी नाबालिग भतीजी आ गई, विधवा को मालवीय रोड स्थित एक होटल में सहायता करने के बहाने बुलाया, विधवा जब होटल में मिलने गई, तो उसने पहले विधवा का बलात्कार किया, उसके बाद उसका वीडियो बनाया, वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर, वह महिला को बार-बार होटल बुलाता, और बलात्कार करता। विधायकजी को जब भी अयाशी करने का मन होता वह प्लेन पकड़कर लखनउ आते और कार से बस्ती, होटल में ठहरते और बारी-बारी से कभी महिला तो कभी उसके भाई की नाबालिग लड़की को बुलाते और मजा लेते। कथित विधायक के हवस की शिकार हुई विधवा और कानूनी लड़ाई में मदद करने वाली गांव की समाज सेविका ने बताया कि जब विनोद पाटिल गांव में आया तो उसने अपने आप को मुंबई का विधायक और बड़ा कारोबारी बताया, जिसके झांसे में गांव की एक विधवा आ गई, बताया कि जब हमने होटल में पीछा किया तो होटल वालों ने उसे होटल में घुसने नहीं दिया, और बाहर से भगा दिया, जबकि उस समय महिला होटल के कमरे में कथित विधायक के साथ थी, बताया कि हम कथित विधायक को रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे, अगर उस दिन होटल वाले उसे भगा नहीं दिए होते तो पकड़ लिया जाता। बताया कि महिला जब गर्भवती हो गई तो विनोद पाटिल की पत्नी सुषमा पाटिल और भाई धर्मराज पाटिल जो तीनों थाना कल्याण के करमनगर महाराष्ट के निवासी हैं, और तीनों ने मिलकर दवा देकर महिला का गर्भपात करा दिया। बताया कि जब विनोद पाटिल की पत्नी और भाई को कथित विधायक की करतूत बताया गया तो दोनों ने मिलकर फोन पर ही गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से खत्म करने की धमकी दिया। बताया कि इसकी शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के लिए वह तहसील दिवस और एसपी साहब के पास भी गई, लेकिन किसी ने भी नहीं हम लोगों की आवाज सुनी। बताया कि अगर एसपी साहब हम लोगों को न्याय दिला देते और एफआईआर दर्ज करवा देते तो आज तीनों मुजरिम जेल के सलाखों के पीछे होते। तब ना तो हम लोगों की इतनी बदनामी होती और ना आठ माह तक कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता और ना ही वह कर्जदार होती। कहा कि अगर  शासकीय अधिवक्ता क्रिमिनल दुर्गा प्रसाद उपाध्याय मदद नहीं करते तो उन्हें न्याय नहीं मिलता। दोनों महिलाओं ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले अपर सिविल जज सिडी प्रथम/एसीजेएम अभिषेक जायसवाल का भी आभार जताया। एसीजेएम ने कोतवाली पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया हैं। इस मामले में जब विनोद की पत्नी से उसके 9930839929 नंबर पर बात करना चाहा तो बंद मिला, लेकिन जब भाई धर्मराज पाटिल के मोबाइल नंबर 9967252528 पर बात किया तो उन्होंने बताया कि मैं किसी विनोद पाटिल और उसकी पत्नी सुषमा पाटिल को नहीं जानता, जब यह बताया गया कि आप तीनों के खिलाफ रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ, पर कहने लगे कि हम्हें नहीं मालूम, जब यह कहा गया कि बहुत जल्द बस्ती की पुलिस आप तीनों को गिरफतार करने जाएगी और पकड़कर लाएगी, तब पता चलेगा कि आप तीनों ने कितना बड़ा अपराध किया, कहने लगे कि आने दो पुलिस को। डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। मामला यही समाप्त नहीं हुआ, विनोद पाटिल ने ना सिर्फ विधवा का जीवन बर्बाद किया, बल्कि विधवा के भाई की 15 साल की नाबालिग लड़की को भी जाल में फंसाया, और उसके साथ में अनेक बार विभिन्न जनपदों के होटलों में लेकर जाकर बलात्कार किया, महिला और नाबालिग लड़की दोनों विनोद के साथ कई बार प्लेन से मुंबई भी जा चुकी है। जब भी विनोद का अयाशी करने का मन होता वह मुंबई से लखनउ के लिए प्लेन पकड़ता और लखनउ कार से बस्ती के किसी होटल में रुकता, और वहां पर वह वीडियो वायरल का डर दिखाकर महिला को बुलाता। फिर दूसरे दिन महिला के भाई की नाबालिक लड़की को बुलाता। बताया जाता है, कि विनोद और विधवा के पति का संबध मुंबई से ही था, जिसके चलते वह गांव में बराबर आता जाता रहता था। एक बार समाज सेविका ने विनोद और नाबालिग लड़की को होटल से पकड़ा भी था, चूंकि नाबालिग लड़की अभी भी विनोद के झांसे में हैं, इस लिए वह विरोध नहीं कर रही। चूंकि पार्टी बहुत पैसे वाली है, इस लिए पुलिस वाले भी एफआईआर लिखने से कतराते रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *