अब सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भी अब साइबर दो लाख 65 हजार की ठगी हुई
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 12 August, 2024 13:02
- 133

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम से आम जनता तो परेशान ही है मगर अब सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भी अब साइबर जालसाजों का शिकार हो गए हैं। बुलंदशहर में सदर विधायक से दो लाख 65 हजार की ठगी हुई है। इसका मुकदमा साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया गया है।
बुलंदशहर सदर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल करके कॉलर ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से जुड़े बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी के आए 3 बार में 2 लाख 65 हजार रुपये अन्य किसी खाते में स्थानांतरित हो गए। इसके बाद उन्होंने कॉल करने वाले से बात करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं मिली। इसके बाद उन्हें इस ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर भी शिकायत दर्ज कराई।
साइबर क्राइम थाना में रिपोर्ट दर्ज
एसएसपी श्लोक कुमार को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद विधायक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी। विधायक की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साइबर ठगों से जल्द रुपयों का वापस दिलाया जाएगा।
पुलिस ने शुरू की जांच
जिले में कई लोगों को साइबर ठग निशाना बना चुके हैं। सदर विधायक को साइबर ठगों के शिकार बनाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आमजन को भी पुलिस साइबर ठगों से ठगे गए रुपये वापस दिला चुकी है। हालांकि पुलिस साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।
पुलिस की मानें, तो साइबर ठग देश के किसी दूसरे राज्य या विदेश में बैठकर साइबर ठगी करते है। साथ ही ये लोग अपना ठिकाना बदल लेते है। हालांकि साइबर ठगों के बैंक खातों को सीज कर पीड़ित की रकम वापस दिलाने में कामयाबी मिल जाती है।
Comments