शादी होने से पहले ही सुसरलियों की बढ़ी अतिरिक्त दहेज की मांग टूटा रिश्ता हुई रिपोर्ट दर्ज

शादी होने से पहले ही सुसरलियों की बढ़ी अतिरिक्त दहेज की मांग टूटा रिश्ता हुई रिपोर्ट दर्ज

बुलंदशहर.

शादी होने से पहले ही सुसरलियों की बढ़ी अतिरिक्त दहेज की मांग टूटा रिश्ता हुई रिपोर्ट दर्ज

रिश्ता टूटने का सदमा नही हुआ सहन लड़की के पिता ने तोड़ा दम। 

दहेज की खातिर टूटा रिश्ता मसला पहुँचा पुलिस के दरबार 

विकास त्यागी

शादी होने से पहले ही अतिरिक्त दहेज की खातिर टूट गया रिश्ता। 18 अप्रैल 2024 को आनी थी अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बोढा गांव में बारात लड़का पक्ष की दहेज की मांग अधिक बढ़ जाने से रिश्ता टूटकर कर चकनाचूर हो गया।वही लड़की पक्ष का आरोप है कि रिश्ता टूटने के सदमे को लड़की के पिता सहन नही कर सके और उनकी मौत हो गई लडकी पक्ष ने दहेज का आरोप लगाते हुए थाने में लड़का पक्ष के तीन लोग एवं दो बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोढा निवासी कमलेश पुत्री स्व: रामकिशन की  शादी गाजियाबाद लोनी क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी निवासी चिंटू उर्फ चैतन्य के साथ तय हुई थी पीड़िता कमलेश ने लड़का पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया है कि शादी से पहले ही दहेज की अतिरिक्त मांग बढ़ गई जिससे मेरे पिताजी इस सदमे को बर्दाश्त नही कर पाएं और उनकी मृत्यु हो गयी जबकि हमारी शादी के कार्ड भी छप चुके थे सभी परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे अचानक लड़का पक्ष का फरमान आया कि शादी में अतिरिक्त दहेज चाहिए उसके बाद यह रिश्ता तोड़ा गया है। इन लोगों की दहेज की डिमांड बढ़ती गई थी इस बात से दुखी होकर लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाना अहमदगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें चिंटू उर्फ चेतन्य पुत्र रामगोपाल सिंह निवासी लोनी गाजियाबाद मधु पत्नी रामगोपाल उपरोक्त पूजा पुत्री रामगोपाल निवासी उपरोक्त गुलजारी पुत्र नामालूम गांव मोरोनी सिंह पुत्र नामालूम ताल विवियाना का नाम प्रकाश में आयें है। लड़का पक्ष के 3 लोगों के साथ साथ दो नाम बिचौलियों के भी शामिल है रिपोर्ट में अब इस मामले से लड़का पक्ष में खलबली मची हुई है।

उधर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए थाना अहमदगढ़ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे

थाना प्रभारी निरीक्षक जेके सक्सेना ने बताया है कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *