उल्लास से मनेगा त्योहार, कई स्थानों पर की गई होलिका की स्थापना,

उल्लास से मनेगा त्योहार, कई स्थानों पर की गई होलिका की स्थापना,

शिकारपुर./बुलंदशहर

उल्लास से मनेगा त्योहार, कई स्थानों पर की गई होलिका की स्थापना,

पुलिस की रहेगी कडी चौकसी,नगर में छाया उत्साह

पूजा अर्चना कर बच्चों की खुशहाली की कामनाएं करेंगी माताएं,

 बच्चों वे युवाओं में दिख रहा होली का खुमार

गोली की जगह गुलाल, टैंक वाली पिचकारी मचा रही धमाल

राजेन्द्र सिंह

शिकारपुर.(बुलंदशहर) होली का त्योहार रविवार को पारंपरिक श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली के पर्व को लेकर लोगों ने भी पूरी तैयारी कर ली है, वही बच्चों ने तो त्यौहार का मजा लेना शुरू भी कर दिया है। गली मोहल्ले में बच्चे छात्रों पर चढ़कर आने जाने वाले लोगों को पानी के गुब्बारे से सरोबार कर रहे हैं। दूसरी और कई स्थानों पर होलिका की स्थापना भी शुरू कर दी गई है। जहां महिलाएं पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना करेंगी। सोमवार को दुल्हेडी का पर भी धूमधाम से मनाया जाएगा। दूसरी और होली के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी चौकस हो गया है। जानकारी के अनुसार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व होली का त्योहार रविवार को पारंपरिक श्रद्धा उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी हैं। जगह-जगह होलिका की स्थापना की जा रही है जिन्हें रंग बिरंगी कागज की लडियो से सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाने के लिए युवा एवं बच्चे जुटे हुए हैं। नगर के मोहल्ला सराय पुख्ता चैनपुर, खेल मुफ्ती वाडा आदि सहित विभिन्न स्थानों पर होलिका की स्थापना की जा रही है।

पेड़ों की बजाय उपलो को प्राथमिकता

इस बार लोग पेड़ों की बजाय गाय के उफलो से होली सजाने के काम में जुटे हुए हैं। युवाओं का कहना है कि देश में पहले से ही पेड़ों का अध्ययन कटान हो रहा है जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि इस बार पेड़ों की बजाय गाय के गोबर से बने उपलो से होला की स्थापना की जाए क्योंकि गाय का गोबर हिंदू धर्म में बेहद शुभ भी माना जाता है।

बाजारों में लगी खरीदारों की भीड़

 बाजार में होली को लेकर रौनक बढ़ गई है। दुकान रंग गुलाल और पिचकारियों से सजी नजर आने लगी हैं जहां गोली की जगह गुलाल छोड़ती सुपर गन बच्चों को आकर्षित कर रही है। वही 10 मीटर दूर से लोगों को भिगोने के लिए टैंक वाली पिचकारी भी धमाल मचा रही है। यह पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बन रही है। गांव और शहर के लोग दुकानों पर पहुंच खरीददारी करने में जुट गए हैं। बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजारों में पहुंचकर रंग गुलाल पिचकरिया मुखोटे खरीदने पहुंच रहे हैं। शनिवार को बाजारों में जमकर होली की खरीदारी की गई। भीड़ के कारण कई बार नगर में जाम की स्थिति भी बनी रही। दूसरी और होली के पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह चौकस हो गया है। होली पर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी साथ ही  होलिका का दहन के आसपास भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

दफ्तरों में स्कूलों में खूब उड़ा अबीर. गुलाल

नगर में होली की खुमारी लोगों के सर चढ़कर बोलने लगे हैं। स्कूल कॉलेज और दफ्तरों में शनिवार को होली खेली गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ जमकर होली खेली आसमान में गुलाल उड़ाया। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली पर्व की बधाइयां दीः। पूर्व सभासद डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि होली का त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देता है। इसलिए सभी लोगों को इस सादगी और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *