नामांकन जुलूस निकाल कर सियासी ताकत का कराया एहसास

नामांकन जुलूस निकाल कर सियासी ताकत का कराया एहसास

अयोध्या

नामांकन जुलूस निकाल कर सियासी ताकत का कराया एहसास

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी कभी सीरियस नहीं होते, विदेश में मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं

फैजाबाद 54 लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने गाजे बाजे के साथ नामांकन किया। राम कथा पार्क से कलेक्ट्रेट तक गाजे बाजे के साथ लगभग 9 किलोमीटर लम्बा रोड शो निकाल कर भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने विपक्ष को अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद फायर ब्राण्ड नेता विनय कटियार, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज से विधायक रहे इन्द्र प्रताप तिवारी "खब्बू तिवारी" सहित भारी संख्या में अयोध्या के सन्त महन्त  नामांकन जलूस में शामिल रहे।
       उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी सीरियस नही रहते हैं। हमेशा कुछ ऐसा काम करते हैं। जिससे उनके ओछे पन का एहसास होता रहता है। विदेशों में जाकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अयोध्या में पूरे विश्व का ऐतिहासिक धाम बन रहा है। जिसमें एक कार्यकर्ता व एक कारसेवक के रूप में लल्लू सिंह का बड़ा योगदान रहा है। इस बार चुनाव भी बहुत ऐतिहासिक मतों से लल्लू सिंह विजई होंगे। देश दुनिया के अंदर फिर से राम युग आयेगा। यह भगवान श्री राम की धरती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कालखंड और यह सौभाग्य हम सभी राम भक्तों को मिला है और फिर से राम युग आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है निश्चित रूप से यहां से ऐतिहासिक जीत होगी। क्योंकि ऐतिहासिक काम यहीं से हो रहा है। राहुल गांधी के राम मंदिर दर्शन करने की अटकलों पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा जब उनको बुलाया गया था तब आने से इनकार कर दिया था। और अब चुनाव चल रहा है। राम मंदिर का विरोध करने वाले लोगों के लिए मंदिर जाना, पूजा करना, जनेऊ पहनकर दिखाना, यह सामान्य घटना है। वैसे सनातन का विरोध करते हैं, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो, भगवान राम के मंदिर का बनना हो, हर समय उन्होंने विरोध किया है, रामसेतु को भी इन्होंने कपोल बताया है, तमाम प्रकार से सुप्रीम कोर्ट से लेकर अनेक प्रकार से उसमें अडंगा लगाने काम किया है, यह पूरे सनातन के लोग जानते हैं। इस अवसर पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ता, नेता, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख सहित भारी भीड़ मौजूद रही।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *