न गांव घटी और न बढ़ी, बल्कि दो वापस आ गई
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 18 June, 2025 20:47
- 32

न गांव घटी और न बढ़ी, बल्कि दो वापस आ गई
-विकास खंड सल्टौआ की ग्राम पंचायत आमा प्रथम और कोठिला खास जो नगर पंचायत भानपुर में चली गई, वह हाईकोर्ट के आदेश पर वापस विकास खंड में ग्राम पंचायत के रुप में वापस आ गई
-इन दोनों ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई, इस ब्लॉक में 95 के स्थान पर 97 ग्राम पंचायतों के प्रधान चुने जाएगें
-इस तरह 2026 में 1185 के स्थान पर 1187 प्रधान चुने जाएगें, दिसंबर 2020 के बाद नगर पालिका का सीमा विस्तार भी नहीं हुआ
-जब वार्डो का निर्धारण होगा तो उसमें एक या दो बीडीसी बढ़ सकते, शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 2011 के जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 2154760 बताई गई, जिसमें एससी के 457906, ओबीसी के 1201152 और सामान्य के 492732
-नए नगर पंचायतों का गठन ग्राम पंचायत के चुनाव से पहले यानि 2020 में हो चुका था, पंचायत चुनाव 2021 में हुआ, इस लिए ग्राम पंचायतों की संख्या यथावत रह गई
बस्ती। डीएम की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार 2026 का पंचायती संभावित चुनाव 1187 ग्राम पंचायतों में होगा, यानि इस बार 1185 के स्थान पर 1187 प्रधान चुने जाएगें। हाईकोर्ट के आदेश पर विकास खंड सल्टौआ के ग्राम पंचायत आमा प्रथम और कोठिला खास को नगर पंचायत भानपुर से वापस लेकर विकास खंड सल्टौआ में ग्राम पंचायत के रुप में सम्मिलित कर दिया गया है। यानि अब सल्टौआ में 95 के स्थान पर 87 प्रधानों का चुनाव होगा, इस तरह जिले में 1185 के स्थान पर 1187 प्रधान चुने जाएगें। चूंकि नये नगर पंचायतों का गठन दिसंबर 2020 में हो गया था, और पंचायत चुनाव 2021 में हुआ इस लिए ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अगर नगरपालिका का सीमा विस्तार हो गया होता 67 ग्राम पंचायतें कम हो जाती, यानि 2026 में 1120 ग्राम पंचायतों में चुनाव होता।
शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जो जातिवार जनसंख्या भेजा गया उसमें जनपद की कुल जनसंख्या 2011 के जनगणना के अनुसार 21 लाख 54 हजार 760 बताया गया। जिसमें एससी के 457906, ओबीसी के 1201152 और सामान्य के 492732 बताई गई।
अब हम आपको विकास खंडवार जनसंख्या और जातिवार संख्या बताने जा रहे है। बस्ती सदर में 102 ग्राम पंचायत, जनसंख्या 206264,एससी 45547, ओबीसी 107541 एवं सामान्य 52964 है। सांउघाट में 87 ग्राम पंचायतें 162727 जनसंख्या, एससी 40222, ओबीसी 87745 एवं सामान्य 34517 है। बनकटी में 86 ग्राम पंचायत, 141100 जनसंख्या, एससी 40140, ओबीसी 75868 सामान्य 25830 है। कुदरहा में 75 ग्राम पंचायत, 130196 जनसंख्या, एससी 29059 ओबीसी 83153 सामान्य 17464 है। बहादुरपुर में 86 ग्राम पंचायतें, 153187 जनसंख्या, एससी 37544 ओबीसी 80204 सामान्य 35375 है। सल्टौआ 95 से बड़कर 97 ग्राम पंचायत 181802 इसमें आमा प्रथम और कोठिला खास की जनसंख्या शामिल नहीं है। एससी 33321, ओेबीसी 110229 सामान्य 37933 है। रामनगर 81 ग्राम पंचायतें, 152474 जनसंख्या, एससी 24489, ओबीसी 95574 सामान्य 32305 है। रुधौली में 75 ग्राम पंचायत, 132524 जनसंख्या, एससी 25314, ओबीसी 78126 सामान्य 28933 है। हर्रैया में 88 ग्राम पंचायतें, 156194 जनसंख्या, एससी 33583, ओबीसी 75543 सामान्य 37039 है। कप्तानगंज में 53 ग्राम पंचायतें, 93475 जनसंख्या, एससी 20833, ओबीसी 57095 सामान्य 15299 है। विक्रमजोत में 79 ग्राम पंचायतें, 142187 जनसंख्या, एससी 26811, ओबीसी 74372 सामान्य 40947 है। परारामपुर में 107 ग्राम पंचायतें, 189174 जनसंख्या, एससी 35438 ओबीसी 102410 सामान्य 51299 है। दुबौलिया में 63 ग्राम पंचायतें, 112908 जनांख्या, एससी 25376, ओबीसी 59680 सामान्य 27769 है और विकास खंड गौर में 108 ग्राम पंचायतें 200499 जनसंख्या, एससी 49229 ओबीसी 104602 एवं सामान्य 55058 जनसंख्या है।
Comments