गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

ततारपुर,हापुड़।

गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर हापुड़ में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट   रविन्द्र सिंह तोमर।

जनपद हापुड़ के गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने हिस्सा लिया। मिलन समारोह के कार्यक्रम में आचार्य हो या प्राचार्य हो या हो उनके विद्यार्थी सभी ने होली के इस पावन पर्व को एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा करके एक साथ इस पावन पर्व को मनाया। सभी के चेहरे देखने लायक हो रहे थे। रंग बिरंगे रंगो से एक दूसरे को को पहले तो सभी ने रंग लगाया और फिर होली के गानों पर जमकर नाचे। वहीं गुरुकुल के प्रांगण में पारंपरिक तरीके से होली के पावन पर्व को मनाया गया।

वहीं आचार्य प्रेमपाल शास्त्री जी, प्राचार्य कुशल देव जी, प्राचार्य प्रदीप जी,  ने छात्रों को होली के त्यौहार का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं।

वही कार्यक्रम में मुख्यत रूप से आचार्य कुशल देव जी, आचार्य प्रदीप जी, देवेंद्र शास्त्री जी, अंकुश भ्राता जी, छात्रों में प्राध्युम् तोमर, अनिकेत, अर्पित, हर्षित, विराट, प्रिंस, प्रतीक,युवराज, तनिष्क, कृष, हिमांशु, श्याम, दिव्यांश, रोहित, वैभव, आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *