अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे सफाई कर्मचारी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे सफाई कर्मचारी

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड

गढ़मुक्तेश्वर की नगर पालिका परिषद  के सफाई कर्मचारियों ने आज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 10 सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। कर्मचारी धरने-प्रदर्शन व हड़ताल करते हैं तो मांगे मान ली जाती है लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता।

वर्ष  2023 व 24 में सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व शहर की आबादी के हिसाब से नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने का पत्र जारी किया था लेकिन फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया दिया। अब शहर में तीन जोनों में बांटकर ठेकेदार के माध्यम से सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। एक तरफ तो ठेका प्रथा बंद करने की बातें की जाती हैं और गढ़मुक्तेश्वर में इसके विपरीत ठेका प्रथा को बढ़ावा देकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी मात्र 150 सफाई कर्मचारी हैं जबकि आबादी के हिसाब से 600 कर्मचारियों की जरूरत है। वर्ष 1996 के बाद नए सफाई कर्मचारी भर्ती नहीं किए गए। ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व नई भर्तियां करने की मांग को अगर मांग पूरी नहीं होती तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

 अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की नगर शाखा अध्यक्ष श्रीमती ममता सूद ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को एक पत्र प्रेषित करते हुए कहा है कि कर्मचारियों के प्रति हठधर्मिता व भेदभाव का व्यवहार करते हुए जो कर्मचारी की शासन आदेश के अनुसार मांगे हैं उनका पूरा नहीं किया जा रहा है जिसके संबंध में 15 बार पत्र भी दिए गए हैं लेकिन अधिशासी अधिकारी शासन के आदेशों को मानने के लिए तैयार नहीं है इन पत्रों की प्रति नगर शाखा अध्यक्ष ममता सूद ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ,नगर विकास मंत्री माननीय अरविंद कुमार शर्मा जी , मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव नगर विकास, निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय, जिला अधिकारी, मंडलायुक्त, को भी प्रेषित की है जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, 18 महीने का वेतन बढ़ोतरी का एरियर ,कर्मचारियों को कई साल से ठंडी व गर्म वर्दी  ना दिया जाना सफाई कर्मचारियों का सेवानिवृत होने के बाद भी भुगतान नहीं होना तथा समय पर वेतन न मिलाना आदि समस्याओं के बारे में अपनी मांगों को दोहराते हुए एक अंतिम चेतावनी तथा 28/6/2024 तक इन मांगों को स्वीकार करने का लिए प्रार्थना पत्र भेजा है अगर 28/6/2024 तक इन मांगों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं गई  तो 29/6/2024 से काम बंद हड़ताल पर कर्मचारी जाने को तैयार है

क्या हैं सफाई कर्मचारीयों की मांगें !

1. आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश

2. 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक लगभग 18 महीने का तथा तीन वेतन वृद्धि का आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का एरियर

3. संविदा एवं आउटसोर्सिंग

 कर्मचारियों का ई.एस.आई.कार्ड की सुविधा प्रदान करना

4. आउटसोर्सिंग कर्मचारी का ई पी एफ पूरी धनराशि जमा करना

5. कर्मचारी की 2 साल से लंबित वर्दी का वितरण करना

6. सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित भुगतान व उनके मेडिकल बिल

7. मृत्यु आश्रितो  का भुगतान

8. नगर पालिका में संगठन को एक कमरा उपलब्ध कराना 

9. कर्मचारियों को सफाई के उपकरण उपलब्ध कराना

10. संविदा सफाई कर्मियों का ऐप के एरियर का समाधान

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *