आपरेशन सिन्दूर की सफलता राष्ट्र के सम्मान का प्रतीकःदयाराम चौधरी

आपरेशन सिन्दूर की सफलता राष्ट्र के सम्मान का प्रतीकःदयाराम चौधरी

आपरेशन सिन्दूर की सफलता राष्ट्र के सम्मान का प्रतीकःदयाराम चौधरी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, गनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गनेशपुर नगर पंचायत के  चौरवा तिराहा से चलकर शंकर नगर चौराहा बड़ी बाजार और विभिन्न वार्डो से होते हुये ‘वंदे मातरम’, भारत माता की जय, ‘भारतीय सेना जिन्दाबाद’ का नारा लगाते हुये हाथों में तिरंगा लिये पुलिस चौकी तिराहा तक पहुंची।

 भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को सम्बोधित करते हुये दयाराम चौधरी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का साहसिक अभियान राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक बन चुका है। यह तिरंगा यात्राएं न केवल आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष नागरिकों को सच्ची  श्रद्धांजलि हैं, बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देती हैं। भारतीय सैनिकों ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादियांें के अड्डों को तहस नहस कर दिया। पहलगाम में 26 पर्यटकों की क्रूरतम हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। भारत किसी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

गनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी ने कहा कि भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाला है। पाकिस्तान की ओर से अब कोई भी गोलीबारी       सीधे आतंकी गतिविधि मानी जाएगी और भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। कुशल नेतृत्व में देश की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष  अर्जुन चौधरी के संयोजन में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से अरविन्द श्रीवास्तव, शिव नरायन चौधरी, उमेश तिवारी, डा. परशुराम साहनी, ओंकार चौधरी, रियाजुल हसन, भगवान मिश्र, कामेन्द्र चौहान, उमेश गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, पप्पू उपाध्याय, राकेश पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, विनोद चौधरी, जगदीश चौधरी, रविन्द्र मिश्र, दुक्खी चौधरी, गजेन्द्र चौधरी,  परसुराम यादव, प्रकाश निषाद, मोनी तिवारी, राम बहादुर चौधरी, उमाशंकर चौधरी,  राजन पाण्डेय, आशीष चौधरी, उदयभान चौधरी, दुर्गा चौधरी, चन्द्रभान चौधरी, रामतेज चौधरी, राजनीश पटेल, हरिनाथ चौधरी, लालचंद चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी,  मनीष चौधरी,  सचिन पाण्डेय के साथ ही गनेशपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक, सभासद और भाजपा नेता शामिल रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *