1392 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

1392 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

1392 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

बुलंदशहर.राजेन्द्र सिंह 

थाना स्याना पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर एक अभियुक्त को पशु पैठ के पास एक खंडहर से 1392 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना स्याना पर मुअसं- 134/24 धारा 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त राशिद पुत्र स्व मूदे निवासी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली जनपद मेरठ का बताया जा रहा है। और 1392 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व 22 बोरे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि बरामद शराब को वह अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर हरियाणा से लाये थे जिसे आगामी लोकसभा चुनाव में ऊंचे दामों में बेचने के लिए एकत्रित  किया जा रहा था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना स्याना व उ0नि0 छैलबिहारी शर्मा उ0नि0 दिलीप कुमार, उ0नि0 सुखपाल सिंह, उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 विपिन कुमार है0का0 देवेन्द्र कुमार, है0का0 नीरज कुमार, का0 रुपसिंह शामिल रहे

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *