ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: सेवा निवृत शासकीय कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक हरेंद्र तेवतिया को ज्ञापन दिया और सरकार से मांगो को पूरा कराने की मांग की गई। सेवा निवृत कर्मचारियों ने विधायक को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
गुर्जर जिला उपाध्यक्ष और जिला महासचिव चौधरी विजय पाल सिंह के नेतृत्व पैंशनर्स विरोधी डेलीडेशन एक्ट पर सरकार द्वारा पुर्नविचार हेतु विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया को देते हुए मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया जिस पर सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान की ओर से आभार व्यक्त किया। महेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष,जंग नंदन वर्मा संप्रेक्षक सहित वरिष्ठ पैंशनर्स राजवीर सिंह कांबोज, सुरेश चंद्र, अनिल गोयल, तहसील गढ़ के श्रीपाल सिंह मंत्री,जगवीर सिंह कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद, गंगाराम, ओमप्रकाश मास्टर, हर स्वरूप सिंह, ताराचंद, रामौतार सिंह, अतरसिंह कटारिया,ओमप्रकाश , वेदप्रकाश, रतन पाल सिंह,आदि ने ज्ञापन देकर विधायक को पटका पहना कर आभार व्यक्त किया गया।
0 Comment