डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए हार्दिक बधाई। हम दोनों देशों के विकास और साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एक बार फिर साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।"