भा.ज.पा. सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं था, यह लोगों का भाजपा पर भरोसा है. पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का आभार. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा शुरू की गई गंदी राजनीति का अंत हो गया है. दिल्ली की जनता को नर्क जैसी जिंदगी से आज़ादी मिली है. अब दिल्ली में तेज़ी से विकास होगा."