सकारात्मक रहा मुख्यमंत्री से वार्ताःअनिरुद्व त्रिपाठी
- Posted By: Tejyug News LIVE
- राज्य
- Updated: 28 August, 2025 20:39
- 86
सकारात्मक रहा मुख्यमंत्री से वार्ताःअनिरुद्व त्रिपाठी
बस्ती। मुख्यमंत्री से वार्ता करके लौटे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के महामंत्री अनिरुद्व त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता सकारात्मक रहा, और उन्होंने शिक्षक प्रतिनिधि मंडल का मांगों को लेकर आष्वासन दिया। बताया कि सीएम से ज्वलंत मुद्वों पर चर्चा हुई। अवगत कराया गया कि जो आफ लाइन तबादला की सूची लंबित हैं, उसे जारी किया जाए, विषय विशेषज्ञ जिनकी सेवाएं 2005 के पहले की है, उन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए, इससे लगभग 2300 षिक्षक लाभान्वित होगें। शिक्षकों की सेवादता जो चयन बोर्ड की धाराओं से आच्छित हो, जो 2023 में भंग हो गया है, 12,18 21 धाराओं को शिक्षा सेवा चयन आयोग में जोड़ दिया जाए। कहा कि चयन बोर्ड भंग हो जाने से यह अधिकार डीआईओएस को मिल गया। कहा कि इंटरमीडिएट एजुकेशनल एक्ट 1921 यथा संसोधित की धारा 16छ में निहित हो गया है। इसी धारा को चयन आयोग में चले जाने की मांग की गई। एनपीएस कटौती को अपडेट करने की मांग की गई। इस प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक राज बहादुर सिंह चंदेल सदस्य विधान परिषद अध्यक्ष एवं चेत नारायण सिंह पूर्व विधायक शामिल रहे। बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता और उनके द्वारा दिए गए आष्वासन के बाद सभी मांगों को पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई, अगर मांगें पूरी हो गई तो इसका लाभ भाजपा को 2027 में अवष्य मिलेगा। चूंकि इस तरह की वार्ता पहली बार हुई, इस लिए वार्ता के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। सकारात्मक वार्ता के बाद शिक्षकों की निगाहें सीएम योगी पर लगी हुई है।

Comments